भाजपा ने की चुनाव आयोग से तीन पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग

भाजपा ने की चुनाव आयोग से तीन पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग

रांची, 07 अक्टूबर( हि.स.)। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में पदस्थापित तीन पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने के लिए मांग की है। इनमें गिरिडीह नगर निगम अर्बन प्लानर मंजूर आलम, गिरिडीह नगर निगम के कनीय अभियंता सलाही फिरोज और एसडीपीओ जीत वाहन उरांव शामिल है।

तीनों के खिलाफ आयोग से शिकायत की गयी है। श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया की मंजूर आलम विगत 8 वर्षों से गिरिडीह नगर निगम में पदस्थापित हैं और गिरिडीह वार्ड नंबर 7 के मूलवासी सलाही फिरोज जो कनीय अभियंता है यह दोनों पदाधिकारी अपना पद का दुरुपयोग करते हुए सरकार में शामिल राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता जैसा व्यवहार कर रहे हैं। इसके अलावा जीत वाहन उरांव एसडीपीओ गिरिडीह जो 2019 में भी चुनाव में वहां पदस्थापित थे एवं फिर से गिरिडीह में ही पदस्थापित है। चुनाव आयोग ने मामला में जांच करने का भरोसा दिया है।

—————