फतेहाबाद: नौकरी के नाम पर युवती से फ्रॉड करने वाले को यूपी से पकड़ा

फतेहाबाद: नौकरी के नाम पर युवती से फ्रॉड करने वाले को यूपी से पकड़ा

फतेहाबाद, 25 सितंबर (हि.स.)। नौकरी का हवाला देकर एक युवती से एक लाख रुपये का फ्रॉड करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को यूपपी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पकड़े गए युवक की पहचान आशु वाजपेयी पुत्र कालीशंकर निवासी गाजियाखेड़ा, थाना गंगाघाट जिला उन्नाव, यूपी के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान युवक से पूछताछ की पैसों की बरामदगी की जाएगी। इस बारे जानकारी देते हुए साइबर थाना फतेहाबाद के प्रभारी ने बताया कि इस बारे थाना शहर टोहाना पुलिस ने 28 जुलाई 2023 को वार्ड नं. 7 टोहाना निवासी ईशा रानी नामक युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार एसबीआई बैंक का नाम लेकर अज्ञात ठग ने अपने आपको मैनेजर बताकर उसे नौकरी देने के नाम पर एक लाख रुपये का फ्रॉड किया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।