राजगढ़ः बाइक चोर की निशानदेही चार मोटरसाइकिलें बरामद
राजगढ़, 21 अगस्त । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस ने लूट के प्रयास व मारपीट के मामले में फरार आरोपित को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर अलग- अलग क्षेत्रों से चोरी की गई चार बाइकें बरामद की, जिसकी कीमत दो लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
थानाप्रभारी कमलसिंह गहलोत ने शुक्रवार को बताया कि 14 अगस्त 2025 की रात को मुकेष तंवर और उसके साथी राधेश्याम तंवर ने धमनिया जोगी जोड़ के समीप बाइक सवार दिनेश पुत्र पन्नालाल मालवीय को रोककर मारपीट कर लूट का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले में राधेश्याम तंवर को दो माह पूर्व हिरासत में लिया था, जिसके कब्जे से चोरी की दस बाइकें बरामद की गई थी। प्रकरण में आरोपित मुकेश (23) पुत्र रामसिंह तंवर निवासी मदनपुरिया थाना घाटोली राजस्थान फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपित मुकेश तंवर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित की निषानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की, जिसकी कुल कीमत दो लाख 80 हजार रुपये है।









