श्याम मंदिर में भक्ति भाव से हुआ श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ
रांची, 28 जुलाई । श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 214 वां श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम…के गायन और बजरंग बली के जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। मण्डल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने आशा मोदी से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कराई और आशा मोदी ने केसरिया पेड़ा, गुड़, चना और फल प्रसाद का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया।
पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित भक्तजनों से कराया गया।
भक्तजन श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और कृष्णा अंकित सिंह, संकेत चौधरी, ऋषभ चौरसिया, हर्ष मिश्रा, हिमांशु कुमार सहित अन्य भक्त उपस्थित थे। यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।









