नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप
लखनऊ, 23 जुलाई । 21वीं सदी की ‘नॉलेज इकोनॉमी’ में भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाने और राष्ट्रनिष्ठ, चरित्रवान व नवाचार-सक्षम छात्रशक्ति तैयार करने के लक्ष्य के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने भविष्य का अपना विजन सामने रखा है। संगठन का कहना है कि ज्ञान, अनुसंधान, कौशल, नवाचार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय से ही भारत विश्व की अग्रणी ज्ञान महाशक्ति बन सकता है। इसी उद्देश्य से अभाविप शिक्षा सुधार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण को एकसूत्र में जोड़ते हुए देशभर के परिसरों में जागरूक, सक्षम और संस्कारित छात्रशक्ति तैयार करने का अभियान तेज करेगी। पिछले एक दशक तक छात्रहित के मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक भूमिका निभाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अब भारत को विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।









