रौनियार विकास महिला इकाई गठित, मीनाक्षी बनीं अध्यक्ष
रांची, 25 जून । रौनियार विकास मंच बाजरा, रांची महिला इकाई के गठन को लेकर गुरुवार को इटकी स्थित रौनियार विकास मंच कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता रौनियार महासभा झारखंड महिला मंच की अध्यक्ष लता गुप्ता ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से रौनियार विकास मंच बाजरा, रांची महिला इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। मीनाक्षी गुप्ता को महिला इकाई का अध्यक्ष, पूनम गुप्ता को सचिव, नीलम गुप्ता, सुमन गुप्ता और रीना गुप्ता को उपाध्यक्ष, दीपावली गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं संगीता गुप्ता तथा पूर्णिमा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि संगठन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को मजबूत बनाने और उन्हें नेतृत्वकारी भूमिका में आगे लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में महिला शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक जागरूकता और समाज में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से समाज में महिलाओं की भागीदारी और प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में रौनियार समाज के कई सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे।









