अनूपपुर: रेलवे रैक प्वाइंट तक भेजे जा रहे चावल में क्षमता से अधिक भार, चार वाहनों पर जुर्माना
अनूपपुर, 18 जून । मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के हजारों क्विंटल चावल के परिवहन में ओवरलोडिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात दो ट्रको पर कार्यवाही की तो वहीं यातायात पुलिस गुरूवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दो ट्रको पर 41 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले से मुरैना जिले के लिए भेजे जा रहे चावल को रेलवे रैक प्वाइंट तक पहुंचाने के लिए लगाए गए कई ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादा जा रहा था। शिकायतों और निगरानी के दौरान ओवरलोड परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया।
जांच और चेकिंग के दौरान कई ट्रकों के चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जिससे ट्रकों पर कार्यवाही ना हो सके। रेलवे रैक प्वाइंट तक चावल पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है, बल्कि परिवहन नियमों का भी खुला उल्लंघन है।
कोतवाली पुलिस दो ट्रको पर की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षमता से अधिक लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में 17 जुलाई को की गई। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5660 एवं एचपी 38 जे 4533 में निर्धारित क्षमता से अधिक चावल लोड पाया गया। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर दोनों वाहनों को थाना परिसर लाया गया और वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले में ट्रक चालक राजेश यादव निवासी चंदिया तथा दीपेश यादव निवासी ग्राम पोड़ी कला थाना ब्यौहारी के विरुद्ध धारा 113/194(1) के तहत ओवरलोडिंग तथा परमिट की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर धारा 66/192(ए) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
यातायात की कार्यवाही बनी दिखावा
17 जून को पुलिस अधीक्षक ने यातायात और कोतवाली पुलिस को चावल से लदे ओव्हएर लोड़ ट्रको पर कार्यवाही के निर्देश दिये। जहां कोतवाली पुलिस ने तत्काल क्षमता से अधिक भरे दो ट्रको पर कार्यवाही की गई। लेकिन यातायात पुलिस इस कार्यवाही बचती देखी गई। वहीं कोतवाली पुलिस की कार्यवाही के दूसरे दिन गुरूवार को यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर 5 ट्रको की जांच की गई, जिसमें तीन ट्रक अंडरलोड पाया गया। (यातायात पुलिस के अनुसार) वहीं दो ट्रक जिनमें एमपी 09 एएल 9933 पर 20 हजार एवं एमपी 21 एच 6333 पर 21 हजार का जुर्माना लगाया गया। जबकि 17 जून को जिले के बीओटी गोदाम दारसागर, रामजानकी वेयर हाउस, श्री शिवाय वेयर हाउस एवं अन्नुपूर्णा वेयर हाउस से 17 जून चावल से लदे लगभग 42 ट्रक ओव्हंर लोड़ निकले थे, जिनमें दिन रात सड़को पर खड़े रहने वाली यातायात पुलिस ने सिर्फ 2 ट्रक ही ओव्हर लोड़ मिले। इस सवाल खडे होते हैं।
42 ट्रको में सिर्फ 2 ट्रक ओव्हर लोड़ मिले यातायात को
रेलवे रैक प्वाइंट के लिये जिले के चार गोदामों से 17 जून को निकले 42 क्षमता से अधिक भरे ट्रको में यातायात को सिर्फ 2 ट्रक क्षमता से अधिक भरे मिले। जबकि यातायात पुलिस इन दिनों दिन रात दो -दो प्वांइट बनाकर हाइवे में खड़े होकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बीओटी गोदाम दारसागर से चावल के 20 ट्रक, रामजानकी वेयर हाउस से 12, श्री शिवाय वेयर हाउस से 3 एवं अन्नमपूर्णा वेयर हाउस से 7 क्षमता से अधिक भरे ट्रक निकले थे। एसपी के कड़े रूख अपनाने के बाद कई क्षमता से अधिक भरे ट्रक तुलसी वेयर हाउस मेडि़यारास में कार्यवाही होने से बचने के लिये खड़े हो गये। इतना ही नही गायत्री ट्रांसपोर्टर द्वारा एक एक कर ट्रको को वेयर हाउस से बाहर निकालते हुये रेलवे रैक प्वांइट पहुंचाई जा रही है। वहीं 18 जून को लोड़ हुये सभी ट्रक अंडर लोड़ कर दिये गये है।
एसपी की कार्यवाही देख अंडर लोडिंग हुआ चालू
पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन और कड़ी निगरानी के बाद 18 जून को चारो वेयर हाउस से चावल अंडर लोड़ दिया जाने लगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये यातायात नियमों के अनुरूप से वाहनों में क्षमता से अधिक माल परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। वहीं जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 17 जून को कलेक्टर हर्षल पंचोली की उपस्थिति में में भी ओवरलोड वाहनों के बढ़ते संचालन को गंभीरता से लेते ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गये थे। उन्होंने कहा था कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है।









