फिल्म ‘पैट्रियट’ को मिले रिएक्शन पर बोले मोहनलाल
मोहनलाल ने कहा कि दर्शक अक्सर अभिनेता को उनके किरदारों से अलग नजरिए से देखते हैं और फिल्मों को भी उसी आधार पर परखते हैं। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता का अनुमान पहले से लगाना संभव नहीं होता। अभिनेता के मुताबिक, कई बार दर्शकों की प्रतिक्रिया उम्मीद से बिल्कुल अलग होती है।
अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी मोहनलाल ने खास बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म का स्क्रीनप्ले पूरी ईमानदारी और सावधानी के साथ लिखा गया है। अभिनेता ने प्रशंसकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जॉर्जकुट्टी की अगली कहानी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। ‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज होने जा रही है।









