भानुप्रतापपुर में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना गया
कांकेर, 26 अप्रैल । जिले के भानुप्रतापपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा आज 26 अप्रैल को भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 133वीं मन की बात का एपिसोड शक्ति केन्द्र भानबेड़ा के पोलिंग बूथ 124 बुंदेली में देखा सुना गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हेमेंद्र बंटी दर्रो ठाकुर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संदीप बुलचा पवार ठाकुर भाजपा मंडल मंत्री शक्ति केंद्र प्रभारी जितेंद्र पाण्डेय भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सन्नी राम कुरेटी शिवनाथ गावड़े पोलिंग बूथ अध्यक्ष जयराम गावड़े संतोष गोटा राकेश कावडे ईश्वर नेताम दिनेश पोटाई रामप्रसाद सलाम कमलेश जैन सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।









