jh-meeting-jmm-sir-in-mla-residence

एसआइआर को लेकर झामुमो का विशेष प्रशिक्षण आर मैपिंग कार्यक्रम

खूंटी, 16 जून । तोरपा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर अभियान को लेकर विधायक आवास, तपकारा में सोमवार को झामुमो की ओर से मंगलवार को बीएलए-2 का विशेष प्रशिक्षण और मैपिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थेे।

कार्यक्रम में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से पहुंचे झामुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एसआइआर अभियान की तैयारियों और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को अनमैप्ड होने से बचाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि एसआइआर के दौरान विधानसभा क्षेत्र के किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिकता और लोकतांत्रिक अधिकारों की पहचान है। उन्होंने सभी बीएलए-2 और झामुमो पदाधिकारियों से घर-घर पहुंचकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मोर्चा खूंटी जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य वीरेन कंडुलना, जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, प्रमुख नेली डाहंगा, मेरी कोनगाड़ी, शिशिर तोपनो, पूनम बारला सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।