मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पदक
भोपाल, 14 अगस्त । मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त 2027 को किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया तथा आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे को देने की घोषणा की गई है।
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
वहीं, पुलिस उप महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी, निरीक्षक हरनारायण जायसवाल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक अमित जैन, निरीक्षक अनीता कदम, निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक तथाआरक्षक संतोष कुमार परिहार को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।









