jh-unidentified-body-recovered-from-dam

डैम से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शहर के छड़वा डैम के पास से गुरुवार सुबह पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

इस संबंध में पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को बरामद कर पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पहचान करने पर किसी ने भी शव की पहचान नहीं की है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।