दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल में पुलिस ने परखा तैयारी
पलामू, 19 मार्च । आगामी पर्व रामनवमी, ईद और सरहुल को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
गुरुवार काे डालटनगंज शहर के छह मुहान पर दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पुलिस बल ने किसी भी संभावित उपद्रव या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों पर काबू पाने की रणनीति, त्वरित कार्रवाई एवं समन्वय क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
मौके पर सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने कहा कि दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल से पुलिस ने आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारी को परखा। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, लोगों से भी शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
मौके पर डीएसपी राजेश कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योति ललाल रजवार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।









