सोनीपत: गांवों के खेल मैदानों से निकलेंगे भविष्य के चैंपियन : डॉ. अरविंद शर्मा
की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी मौजूद रहीं।
डॉ.
अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सही प्रशिक्षण
और सुविधाएं मिलें तो गांव के मैदान में खेलने वाला युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय
स्तर तक पहुंच सकता है। महलाना जैसे गांवों के मैदानों से भविष्य के चैंपियन निकलेंगे।
सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पीछे न
रहना पड़े। उन्होंने
कहा कि नमो क्रिकेट लीग के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा खेलों से जुड़ रहे हैं।
गांवों में ऐसी प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और हार के बाद फिर प्रयास
करने की सीख देते हैं। जीत-हार से अधिक जरूरी खेल भावना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से खेल एवं
स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
डॉ.
शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा कि लक्ष्य बड़ा रखें और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत
करें। हार से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर अगली प्रतियोगिता में बेहतर
प्रदर्शन करें। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने
का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को नशे की ओर नहीं, खेल के मैदान की ओर बढ़ना चाहिए। समारोह
में उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने, फिट रहने और अन्य युवाओं को भी जागरूक
करने की शपथ दिलाई। खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का
संकल्प लिया। डॉ. शर्मा ने सभी 65 टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन
से जुड़े रोहित बाल्यान, विनोद पंडित, सरपंच रविंद्र, सुशील बाल्यान, दर्शन सिंह, निजी
सचिव सुनील लाकड़ा सहित पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। समापन के दौरान डॉ. शर्मा ने मैदान
में बल्ला थामकर चौका भी लगाया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर लगातार मेहनत करने
के लिए प्रेरित किया।









