administration-reaches-villages

बलरामपुर : सुशासन सप्ताह में प्रशासन पहुंचा गांव-गांव, शिविरों में तुरंत सुलझ रहीं जनसमस्याएं

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले भर में जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों में आमजन से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए सामग्री और सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

इस पहल का उद्देश्य अधिकतम जन-शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनकल्याण अभियान के रूप में आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जा रहा है।

जिले में सुशासन सप्ताह को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। ग्राम पंचायतों और वार्डों में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से नागरिक सेवाएं तय समय-सीमा में उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि शासन की हर योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।