up-codin-sirup-case-viral-video

फरार शुभम जायसवाल के वायरल वीडियो के खुलासे के निकट पहुंची एसटीएफ टीम

एसटीएफ टीम से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो फरार शुभम जायसवाल ने वीडियो कहां बनाया, वह किस होटल में रुका, वहां दूसरा वीडियो वायरल हुआ तो वह किसने बनाया, इन सभी पहलुओं की जांच करते हुए एसटीएफ को बहुत सारे तथ्यों की जानकारी हुई है। वहीं, फरार शुभम को वाराणसी से भागने में किसने मदद की और उसकी फोन पर किससे बातचीत हो रही है, इसके तार जोड़ने में टीम लगी हुई है।

जानकारी हो कि फरार शुभम जायसवाल के दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें पहले वीडियो में वह अपनी सफाई देता हुआ पाया गया था और दूसरी वीडियो में वह किसी होटल में फोन से बात करते हुए वायरल हुआ है।