अवैध खनन को लेकर हाइवा मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज
जांच के क्रम में उक्त वाहनों पर 600-600 घनफुट बालू लदा पाया गया। उपरोक्त बालू लदे दोनों हाईवा वाहनों के अन्दर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया।
साथ ही जेआईएमएमएस पोर्टल पर जांच के क्रम में उक्त हाईवा पर परिवहन चालान जारी नहीं किया गया था। इससे स्पष्ट हुआ कि उक्त हाईवा वाहनों के मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों
ने उपरोक्त हाईवा वाहन के माध्यम से अवैध रूप से अन्यत्र बालू घाट से बालू का उठाव कर परिवहन कार्य किया जा रहा था। इससे सरकार को राजस्व की क्षति हुई है। उपरोक्त वर्णित हाईवा के मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति के तहत रजरप्पा थाना में डीएमओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई।









