congress-pays-tribute-to-former-pm-indira-gandhi-a

कांग्रेस ने जयंति पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पार्टी अध्यक्ष केसरी को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में जानती है। उन्होंने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को भी नई रोशनी दिखाई है। सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को मजबूत करने वाली पार्टी नेत्री ने सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को देश की जनता के सामने अनुकरणीय बना दिया है।

उन्होंने ने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में इन्दिरा गांधी का अंतिम वाक्य कि मैं रहूं या ना रहूं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आयेगा। आज सही साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका चार मूल मंत्री दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक हैं। देश के प्रति सच्ची सेवा और समर्पण ने उनको महान् व्यक्तित्व बनाया तो दूसरी ओर कांग्रेस संगठन को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिली। विकासशील देशों की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी।

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेवारी तक ले गया।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रवीन्द्र सिंह, सुनील सिंह, कार्यालय सह-प्रभारी राजन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, जगदीश साहु, रमा खालखो, निरंजन पासवान सहित अन्य मौजूद थे।