घर के अन्दर फंदे से लटका मिला युवक का शव
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा डांडी गांव निवासी मनीष कुमार 25 वर्ष पुत्र विजय शंकर मिश्रा का शव सोमवार को घर के अन्दर कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।









