लापता किशोरियों की तलाश में उत्तराखण्ड और हिमाचल रवाना हुई पुलिस टीमें

पुलिस ने फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। लगातार प्रयास के बाद शनिवार को एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी से बाकी दो किशोरियों का भी पता चला है।

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि एक किशोरी का लोकेशन पहले अमरोहा और फिर हिमाचल प्रदेश में उसके परिचित युवक के साथ मिला है, जबकि दूसरी का लोकेशन नरियावल और रुद्रपुर के आसपास पाया गया है। दोनों की बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संबंधित स्थानों के लिए रवाना कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है और परिजन दहशत में हैं।