अमेठी में पुलिस मुठभेड़, गौतस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अनीस घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि 11/12 सितंबर की रात मवइया मंगरा में अपने साथियों के साथ पिकअप गाड़ी से गोतस्करी की वारदात की थी। अनीस पर पहले से ही हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले आजमगढ़ और सुलतानपुर जनपदों में दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना रामगंज पुलिस ने धारा 109 बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट तथा गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।