सोनीपत: गन्नौर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल बना अंडर-17 चैंपियन विजेता
अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस प्रदर्शन
के आधार पर अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी वैभव जाट, आयुष्मान, अनमोलप्रीत सिंह, चिराग जाट,
अभिराज राणा, शुभ्रनिल उपाध्याय और रिकी रंजन तथा अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी अक्षित का
चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय
में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्या दया दहिया, वॉलीबॉल प्रशिक्षक
सुनीता तथा रविन्द्र ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
द्रोणाचार्य
पुरस्कार विजेता ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलों को भी
समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छब्बीस खेलों का नियमित रूप
से सुबह और शाम अभ्यास कराया जाता है। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों
को उच्च स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विद्यालय में उत्कृष्ट छात्रावास सुविधा,
भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इंडिया सेंटर तथा हरियाणा खेल विभाग की स्पोर्ट्स नर्सरी
भी संचालित है, जिससे खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आगे
बढ़ने का अवसर मिलता है। अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी
खेलों के साथ शिक्षा में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के अनेक
विद्यार्थी सरकारी सेवाओं, भारतीय पुलिस सेवा, चिकित्सक, अभियंता तथा अन्य प्रतिष्ठित
क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं।









