ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत

की मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि मुन्ना शाह अपने घर से ई-रिक्शा से चुर्खी बाईपास की तरफ जा रहे थे, तभी बघौरा स्थित सिद्ध बाबा के पास ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मुन्ना शाह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काेतवाल ने बताया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हाे गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना में तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।