कोल इंडिया कर्मचारियों को मिली नई वर्दी, कॉर्पोरेट वेतन
रेड्डी ने इस संबंध में कोल इंडिया कर्मचारियों को पत्र लिखा है। इसके अनुसार कोल इंडिया अब अपनी “वी केयर” पहल के तहत खदान दुर्घटना में होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में 15 लाख की जगह 25 लाख रुपये का मुआवजा देगा। इसका लाभ नियमित और ठेका श्रमिकों दोनों को मिलेगा और पारदर्शिता के लिए मृतकों के परिवारों को सीधे भुगतान किया जाएगा। वहीं नियमित कर्मचारियों को अब एक करोड़ रुपये और संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज भी मिलेगी। योजना में 2.15 लाख नियमित कर्मचारी और 44,000 संविदा कर्मचारी पहले ही शामिल किये जा चुके हैं।
कोयला मंत्रालय के अनुसार दस प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से इन पहलों को कार्यान्वित किया गया है। कर्मचारियों को कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं है। लाभ सीधे भागीदार बैंकों के माध्यम से प्रदान किए जायेंगे।









