बागपत के बड़ाैत में मिली दिल्ली के डॉक्टर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया कि बड़ाैत कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि कोताना रोड पर बिजलीघर के पास एक शव पड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान बड़ाैत निवासी डॉक्टर परवेज के रूप में हुई है। वे दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में कार्यरत हैं। घटनास्थल से पुलिस को सिरिंज, निडिल और डॉक्टर के हाथ पर कैनुला मिला है। देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद शव को घटना स्थल पर फेंका गया है।

एसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर पर अभी चाेट के कोई निशान दिखाई नही दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा, ऐसा प्रतीत होता है कि शव को घटना स्थल पर लाकर डाला गया है। घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। फोरेंसिक टीम अपने स्तर पर काम कर रही है।