(अपडेट) कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल पहुंचा गूंजी
दल के साथ लाइजनिंग अधिकारी मनु महाराज और ओम प्रकाश यात्रा संचालन व समन्वय का दायित्व निभा रहे हैं। आज चौथा दल लिपुलेख दर्रे से चीन की सीमा में प्रवेश कर अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो चुका है। जिला प्रशासन की ओर से मानसरोवर यात्रा की लगातार निगरानी की जा रही है।









