मेला अस्पताल में सोमवार से शुरू होगी इमरजेंसी सुविधा

मेला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सीएमओ डॉक्टर आर के सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल का नया भवन बनाने के लिए पुराने का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। पहले चरण में जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को मेंला अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। सोमवार से मेला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी जाएगी। दूसरे चरण में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ओपीडी, अल्ट्रासाउंड ,पैथोलॉजी आदि सभी सेवाएं भी महिला अस्पताल व मेला में उपलब्ध होंगी।