भारत का पराक्रम देख थर्रा रहे हैं दुश्मन देश : कोचे मुंडा

भारत का पराक्रम देख थर्रा रहे हैं दुश्मन देश : कोचे मुंडा

खूंटी, 30 मई (हि.स.)। पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में सेना की ओर से किये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को तोरपा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी, विद्यार्थी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस संबंध में भाजपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत का पराक्रम देश कर दुश्मन देश थर्रा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमें ने केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना है।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कें नेतृत्व में आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि पीओके हमारा है और हम इसे हर हाल में लेकर रहेंगे।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुंप्ता, विनोद भगत, धमेंद्र कुमार,कृष्णा भगत, विनय गुप्ता, दीपक तिग्गा सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

वहीं तिरंगा यात्रा के पहले पूर्व विधायक कोचे मुंडा और संतोष जायसवाल ने पूर्व सैनिक सबरन नाग, रामदयाल गोप, कंचन सिंह मन्मथ साहू सहित अन्य को मामला पहनाकर और तिरंगा देकर उन्हें सम्मानित किया।

—————