नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सरायकेला, 17 मई (हि.स.)। सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती के पास से शनिवार को पुलिस ने एक नवजात शिशु का शव बरामद किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत इस बात की सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात के शव को यहां लाकर फेंक दिया है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नवजात का शव कहां से लाया गया और इसकी मौत कैसे हुई। घटना को लेकर लोगों में गहरी नाराज़गी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
—————









