लोहरदगा जिला मे क्रिसमस की धूम,हर तरफ उत्साह का माहौल
लोहरदगा जिला मे क्रिसमस की धूम,हर तरफ उत्साह का माहौल
लोहरदगा, 25 दिसंबर (हि.स.)। लोहरदगा जिले में क्रिसमस की धूम हर तरफ देखी जा रही है. गिरजाघरों को आकर्षक तरिके से सजाया गया है। धरती पर प्रभु यीशु के आगमन के साथ सारा वातावरण प्रकाशमान हो गया। मसीही समाज के लोग हर्ष में डूब गए।
मौके पर शहर के जीईएल चर्च , सीएनआई चर्च सहित अन्य गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही महिला, पुरुष और बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। रात्रि में जैसे ही रात्रि 12 बजे का घंटा बजा चारों ओर हर्ष का माहौल कायम हो गया। मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिससम का संदेश चारों ओर गूंजने लगा। इस अवसर पर जगह जगह आतिशबाजी की गई तथा एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाने लगी। लूथरन मैदान में मेला का भी आयोजन किया गया। ग्रामीण इलाकों में भी क्रिसमस की धूम रही।
—————









