खाद्य-बीज की कालाबाजारी को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
खाद्य-बीज की कालाबाजारी को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
जालौन, 28 अक्टूबर (हि.स.)। खाद्य-बीज की कालाबाजारी की समस्या को लेकर सोमवार को किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिददीकी, राजीव नारायण मिश्रा, राजेश मिश्रा, गुड्डू रिजवी, अयूब अंसारी, बाबू खां मंसूरी, रामसेवक पिपरिया, सिद्धार्थ दिवौलिया, नफीस पठान, शैलेन्द्र ब्यास, अजमेरी, राजकुमार पिपरिया, मंगल जोराखेरा, कुलदीप इटौरा, वीरसिंह इटौरा सहित अन्य किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि फिंगर मशीन रात में गांवों भेज कर अंगूठा लगवा लिया जाता है। कई बोरियों में हेराफेरी हो जाती है। जिसमें ग्राम आटा बीज गोदाम, कदौरा बीज गोदाम शामिल है। किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने गोदामों की जांच करवाये जाने की मांग की है। रेहान ने कहा कि फिंगर मशीन रात में गांवों में भेजने पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा किसानों के अंगूठे गोदामों पर लगवाए जाएं। ताकि गरीब किसानों के साथ न्याय हो सके।
—————









