माकपा ने नौ विधानसभा सीटों पर किया उम्मीदवार घोषित
माकपा ने नौ विधानसभा सीटों पर किया उम्मीदवार घोषित
रांची, 23 अक्टूबर( हि.स.)। सीपीआई एम( माकपा) ने नौ विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की बुधवार को घोषणा कर दी है। पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि पार्टी के जरिये अबतक चार विधानसभा क्षेत्रों तमाड़, बहरागोड़ा, मांडर और सिसई विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कर दिया गया है।
पार्टी ने अनुसूचित जनजाति से पांच, अनुसूचित जाति से एक तथा एक महिला और सामान्य से तीन प्रत्याशियों को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करते हुए उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया गया है। माकपा ने झारखंड के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में जनपक्षीय नीतियों के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधियों को चुने जाने की अपील करते हुए विधानसभा में सीपीआई (एम) सहित वाम दलों की संख्या बढ़ाये जाने की अपील की है।
ये उम्मीदवार की हुई घोषणा
तमाड़ एसटी सुरेश मुंडा
बहरागोड़ा स्वपन महतो
सिसई एसटी मदुआ कच्छप
चतरा एससी पुन भुइयां
जामताड़ा लखनलाल मंडल
पाकुड़ मो. शेख सैफुद्दीन
महेशपुर एसटी गोपिन सोरेन
जामा एसटी सनातन देहरी
मांडर एसटी डॉ कीर्ति मुंडा
—————









