सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें: अशोक कुमार सिंह

सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें: अशोक कुमार सिंह

-कर्रा थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक सम्पन्न

खूंटी, 4 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गा पूजा को लेकर कर्रा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता तोरपा के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी वंदना भारती और प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में गणमान्य लोगों ने कर्रा और लोधमा में दुर्गा पूजा को हर्षाेल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपने विचार रखे। तोरपा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की व्हाट्सएप ग्रुप में आये अफवाहों को ध्यान न देकर अपने विवेक से काम लें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत कर्रा थाना को दें।

बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि कर्रा और लोधमा के दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सभी लोग अपने वोलेंटियर्स की सूची, महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाने का निर्देश दिया। महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग, छेड़छाड़, व बैड टच नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें। सीओ वंदना भारती ने कहा कि सभी पंडालों में सीसीटीवी केमरा, फायर एक्टीवेशन की सुविधा, पूजा में डीजे व भड़काऊ एवं अष्लील गीत नहीं बजाने, विसर्जन के दिन तालाब व घाटों में वोलेंटियर्स और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ कर्रा व लोधमा के सभी पंडालों की मूर्तियों का विसर्जन का समय करने और रूट चार्ट थाना में जमा करने का निर्देशा दिया।

कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने सरकार द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर 112 पर पुलिस सेवा, स्वस्थ्य सेवा, अग्नी समन सेवा सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएचसी स्वस्थ्य प्रभारी डॉ. शकील अहमद, स्वस्थ्य प्रशिक्षक प्रदीप कुंडू, विनोद प्रसाद सोनी, परवेज खान, मुखिया अजय खलखो, मुखिया अनूप कुजूर, मुखिया रश्मि लकड़ा, जलेश्वर महतो, शेख फिरोज, विष्णु सोनी, विरेंद्र सोनी, महादेव लोहरा, पवन गुप्ता, राहुल केशरी, अफजल मिरयासी, विजय होरो, रवि महतो, संदीप महतो, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

—————