चतरा के कान्हाचट्टी में राजद की बैठक, महासम्मेलन पर हुई चर्चा

चतरा के कान्हाचट्टी में राजद की बैठक, महासम्मेलन पर हुई चर्चा

चतरा, 26 सितंबर (हि.स.)। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सायल बगीचा में राजद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो शेरशाह व संचालन राजद के प्रधान सचिव राजेश दास ने की।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा चतरा स्टेडियम मैदान में 28 सितंबर को होने वाली राजद के महा सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रश्मि प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता ही चुनाव जीताते हैं और हराते है। इसके लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।

बैठक में राजद नेता रश्मि प्रकाश, कान्हाचट्टी प्रभारी मो हारून रशीद, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

—————