पूरे प्रदेश में बंद का रहा व्‍यापक असर, प्रदेश की जनता का आभार : दीपक बैज

पूरे प्रदेश में बंद का रहा व्‍यापक असर, प्रदेश की जनता का आभार : दीपक बैज

रायपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का छत्तीसगढ़ बंद को लेकर कहा क‍ि मैं छत्‍तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कम समय में कांग्रेस पार्टी के पूरे प्रदेशव्यापी बंद का उन्होंने समर्थन किया। बस्तर से लेकर सरगुजा, मोहला मानपुर से रायगढ़ तक पूरी तरह व्यापक बंद का असर हुआ है। यह लड़ाई कवर्धा के उन परिवार के लिए है जो तीन लोगों की मौत हुई और जहां तक की पुलिस की पिटाई से प्रशांत साहू की मौत हुई। परिवार न्याय की मांग कर रहा था और हम लोग भी पूरी कांग्रेस दल के साथ वहां गए।

उन्‍होंने कहा क‍ि सरकार ने पूरे थाना और अधिकारी कर्मचारी को वहां से बदल दिए। टीआई से लेकर एडिशनल एसपी तक को बदल दिया। न‍िलंब‍ित करने से क्या उन तीनों की जान वापस आप सकती हैं? मैं यह सरकार से पूछता हूं गृहमंत्री से उनका विधानसभा और जिला संभल नहीं पा रहा हैं। प्रदेश की हालत क्या हैं? इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं। पूरे प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के बंद का भरपूर समर्थन द‍िया, ज‍िसके ल‍िए हम उनका आभार व्‍यक्‍त करते हैं।

—————