खूंटी के जैन धर्मावलंबी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं दश लक्षण पर्व
खूंटी के जैन धर्मावलंबी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं दश लक्षण पर्व
खूंटी, 12 सितंबर (हि.स.)। जैन धर्म लंबियों द्वारा इन दिनों दशलक्षण पर्व मनाया गजा रहा है। पर्व का पांचवां दिन उत्तम सत्य है। दशलक्षण पर्व के अवसर पर पूरे जैन मंदिर को लाइट और फूलों से सजाया गया है। जयपुर के सांगनेर से भैयाजी प्रशांत जैन को आमंत्रित किया गया है। उन्हीं की विशेष देखरेख में मंदिर में पूजा चल रही है।
उनका साथ देने के लिए गिरिडीह से सुनील जैन को बुलाया गया है। इस संबंध में जैन समाज कें रोहित जैन ने बताया कि 10 लक्षण धर्म यानी उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आरजव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिचन और उत्तम ब्रह्मचर्य है। प्रतिदिन प्रातः मंदिर में अभिषेक के साथ धारा पूजन पूरे भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। संध्या में प्रशांत जैन द्वारा भक्ततामार पाठ, स्वाध्याय किया जा रहा है। इसके बाद सुनील जैन द्वारा सामूहिक आरती करायी जा रही है।
बताया गया कि 18 सितंबर को क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा, जिसमें लोग साल भर में अपने द्वारा की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर जैन, सचिन, रमेश जैन, प्रकाश जैन, श्रीपाल जैन, धर्म चंद्र जैन, महावीर जैन, विनय जैन, राकेश जैन, आदि योगदान दे रहे हैं।
—————









