up-yajur-ved-kanchi-kam-koti-

श्री कांची कामकोटिश्वर मंदिर में 50 दिनों तक हाेगा दंडक्रम पारायण का आयोजन

जानकारी श्री कांची कामकोटि पीठ के प्रबंधक वी. एस. सुब्रमण्यम मणि, वैदिक विद्वान के वेंकटरमण घनपाठी, कार्यक्रम संयोजक गजानन ज्योतकर, शैलेंद्र काकडे गुरूजी एवं वी. एस. चन्द्रशेखर चंद्रू ने संयुक्त रुप से सोमवार को पत्रकारों को दी।

उन्हाेंने बताया कि श्री कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेन्द्र सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा एवं स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से उक्त कार्यक्रम का आयाेजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में चारों वेदों के एक हजार वर्षों के इतिहास में सबसे कम आयु के वैदिक वेदोपासक अद्वैत एवं वेदोपासक शैलेंद्र समर्थ काकडे द्वारा काशी के हनुमान घाट स्थित मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। जिसके परीक्षक महाराष्ट्र से पधारे वेद भास्कर प्रशांत जोशी गुरूजी एवं वेदमूर्ति घनपाठी किरण शास्त्री पाठक होंगे। 50 दिनाें तक निरंतर चलने वाले उक्त कार्यक्रम

प्रतिदिन प्रात: आठ बजे से अपराह्न 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर के गणमान्य लाेगाें की उपस्थिति रहेगी।