हरिपुरधार में 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद, शिमला का युवक गिरफ्तार
नाहन, 31 अक्टूबर । सिरमौर पुलिस नशे के खिलाफ और नशा पैडलरों के खिलाफ मुहीम छेड़े हुए है इसी कड़ी में पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है ।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम गश्त के दौरान जब हैलीपैड हरिपुरधार में मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति साहिल शर्मा निवासी गांव लोहाणधार, डाकघर मझौली, तहसील कुपवी, जिला शिमला हरिपुरधार के आस-पास हेरोइन बेचने का काम कर रहा है।
जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल4.74 ग्राम चिट्ट बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है और मामले की जाँच की जा रही है ।










