केरला ब्लास्टर्स ने अमरिंदर सिंह और मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर । फुटबॉल क्लब केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीजन से पहले अनुभवी भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह और मिडफील्डर मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा है।
ये दोनों खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए चेन्नई में तैयारी शिविर में शामिल हो चुके हैं और अपने नए साथियों के साथ प्रशिक्षण शुरू कर चुके हैं। क्लब के अनुसार, दोनों 2026-27 सीजन के अंत तक टीम का हिस्सा रहेंगे।










