किसान के खेत से हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चाेर गिरफ्तार
बिजनौर, 25 सितम्बर । जनपद बिजनौर की थाना रेहड़ पुलिस ने किसान के खेत से चोरी हुई घटना का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ग्राम रेहड़ निवासी राजेंद्र सिंह ने 24 सितंबर को थाना में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके खेत में रखे उपकरण चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए सामान में एक सोलर प्लेट, दो छोटी बैटरियां, एक बैटरी, वॉल स्टैंड पंखा तथा करंट झटका मशीन शामिल थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू की।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चाेरी की घटना का खुलासा करते हुए रेहड़ थानाक्षेत्र में रहने वाले नाजिम और समीर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक सोलर प्लेट, दो छोटी बैटरियां, एक बैटरी, वॉल स्टैंड पंखा और करंट झटका मशीन बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए चाेराें काे जेल भेज दिया गया है।









