up-bijnor-animal-vaccination

बिजनौर : जिलाधिकारी ने निशुल्क पशु टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

जसजीत कौर ने बुधवार को प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर से एफ0एम0डी0 टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ पशुपालन विभाग की टीमों को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर किया।

इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. लोकेश कुमार अग्रवाल ने अवगत कराया है कि पशुओं में होने वाले खुरपका-मुँहपका रोग के नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एफ०एम०डी०सी०पी० योजना के तहत आठवां चरण में पशुओं में टीकाकरण कार्य जनपद में 22 जुलाई से 8 अगस्त तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

इस दौरान जनपद के 570000 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी 11 विकास खण्डों में स्थित सभी पशु चिकित्सालयों के माध्यम से टीकाकरण सम्पादित किया जायेगा। इसके लिए 30 टीकाकरण टीमें गठित की गयी है। जो गाँव-गाँव और घर-घर पहुँचकर पशुओं को निःशुल्क टीका लगायेगी। 04 माह से कम आयु के बच्चों तथा 08 माह से अधिक गर्भित गाय एवं भैंसों को छोडकर सभी पात्र पशुओं को टीकाकरण किया जायेगा।

———–