train-services-affected-

अजमेर-चित्तौडगढ रेलखण्ड में एलएचएस निर्माण कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-चित्तौडगढ रेलखण्ड पर स्थित बान्दनवाडा यार्ड में एलएचएस निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 02 जुलाई व 15 जुलाई को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 02 व 15 जुलाई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह चित्तौडगढ-सिग्वाल स्टेशनों के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।