solid-waste-management-operati

मंदसौरः ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य नियोजित ढंग से किया जाए- कलेक्टर

मंदसौर, 13 जुलाई । शासन के निर्देश अनुसार जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य नियोजित ढंग से किया जाए। सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पालिका अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में धरातल स्तर पर वास्तविक कार्य किया जाएगा साथ ही कार्य योजना बनाकर जिला स्तर पर प्रेषित भी करें।

उक्त निर्देश मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान दिए बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एसडीएम तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत प्रत्येक निकाय में कचरा निपटान निर्धारित स्थानों पर ही कराया जाए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है इसके तहत स्थाई प्रवृत्ति से कार्य किया जाए। शासकीय प्रयासों के साथ-साथ स्थानीय व्यक्तियों को भी प्रोत्साहित प्रेरित तथा प्रशिक्षित किया जाए। इस संबंध में खासतौर पर प्रत्येक नगरी निकाय के पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन का अवलोकन शीघ्र ही किया जाएगा। कलेक्टर स्वयं निकाय में पहुंच कर निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत जिला स्तर पर विशेष सेल गठित किया गया है। सभी निकाय भी उक्त अनुसार सेल गठित करें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में शासन द्वारा जारी निदेर्शों का अधिकारी भली-भांति अध्ययन कर लेवे कलेक्टर द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में भी कचरा निपटान का स्थान निर्धारण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उच्च स्तरीय दल जिले में आएगा जिसके द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर कचरा निपटान की व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा यहां भी निर्देशित किया गया कि इधर-उधर कचरा फैलाने पर नगरपालिकाओं द्वारा स्पॉट फाइन वसूलने में कोताही नहीं बरती जाए बाजार क्षेत्र में स्पॉट फाइन पर विशेष फोकस किया जाए। कलेक्टर ने कचरा पृथक्करण वातावरण निर्माण नियमित रिपोर्टिंग पर भी दिशा निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से नगरीय क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता हेतु विस्तृत निर्देश दिए। नगर पालिका अधिकारियों से पेयजल टंकियों में जल स्वच्छता हेतु क्लोरीन डालने के बारे में जानकारी प्राप्त की क्लोरीन डालने के कार्य की स्वयं अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने के निर्देश सभी नगर पालिका अधिकारियों को दिए। जल स्वच्छता के संबंध में नगर पालिकाओं को शेड्यूल तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पानी के आॅक्सीजन स्तर की भी नियमित जांच के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर द्वारा जनपदों के मुख्य कार्यपालिका अधिकारियों को नवीन कुए बावड़ीयो की सफाई करने पेयजल शुद्धता का परीक्षण अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया।

कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों की पोर्टल एवं ऐप पर ई अटेंडेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल पर सोमवार को 271 शिक्षकों की अटेंडेंस नहीं पाई गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अवकाश तथा अन्य कारणों को छोड़कर शेष अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटा जाए सार्थक ऐप पर भी उपस्थिति की समीक्षा की गई। पशु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में ई अटेंडेंस की जानकारी कलेक्टर द्वारा ली गई। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के स्नैपशॉट भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई जहां नामांकन शत प्रतिशत से कम है वहां कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।