naresh-pandey-jailed-busine

जेल में बंद व्यापारी नेता को नाबालिग से दुष्कर्म के दूसरे मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

नैनीताल, 18 जुलाई । पहले से एक युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती और फिर गर्भपात कराने के मामले में जेल में बंद भवाली का व्यापारी नेता नरेश पांडे अब एक नाबालिग छात्रा से काठगोदाम के एक होटल में दुष्कर्म करने के अन्य मामले में भी फंस गया है, उसे नये मामले में आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने न्यायालय को बताया कि गत 12 जुलाई को नैनीताल जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी एक युवती ने वर्तमान में एक युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद भवाली के चर्चित व्यापारी नेता नरेश पांडे और उस पर आरोप लगाने वाली युवती के विरुद्ध मल्लीताल कोतवाली में शिकायत देकर कहा है कि जुलाई 2025 में कॉलेज में प्रवेश के दौरान उसकी पहचान कॉलेज की छात्रा नेत्री के रूप में आरोपित युवती से हुई थी।

इसके बाद दोनों के बीच निकटता बढ़ी। 4 अक्टूबर 2025 को, जब वह 17 वर्ष 10 माह 18 दिन की उम्र की थी, आरोपित युवती उसे किसी मित्र से मिलाने के बहाने काठगोदाम स्थित एक होटल ले गई, जहां नरेश पांडे पहले से मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि युवती ने उससे नरेश पांडे को अपना दोस्त बताया और उसे फोन और पैंसे देने का लालच लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता मनाकर बचने के लिये बाथरूम में चली गयी, लेकिन नरेश पांडे पीड़िता को बाथरूम से बाल खींचकर बाहर लाया और उसके साथ नरेश पांडे ने जबरन दुष्कर्म किया, और युवती ने उसके साथ दिया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उसकी वीडियो और फोटो भी बनाई गईं। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।

इस शिकायत पर नरेश पांडे और शिकायतकर्ता युवती के विरुद्ध 13 जुलाई को पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में नया अभियोग दर्ज किया गया। हालांकि इस मामले में सह आरोपित युवती को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के एक दिन बाद पॉक्सो न्यायालय से जमानत मिल गयी थी। और अब नरेश पांडे को इस दूसरे मामले में भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।