jh-meeting-congress-committi

पार्टी के निर्णयों को धरती पर उतारें कार्यकर्ता : सांसद

खूंटी , 06 जुलाई । लोकसभा स्तरीय कांग्रेस समीक्षा बैठक सोमवार को स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद, सांसद कालीचरण मुंडा, लोकसभा स्तरीय ट्रेनिंग प्रभारी राहुल वल, लोकसभा प्रभारी राजेश गुप्ता, सिमडेगा जिला अध्यक्ष और विधायक भूषण बाड़ा, खरसावां जिला अध्यक्ष राज बक्सी, जिला प्रभारी चैतू उरांव, बेलस तिर्की, रोशन बारवा, विधानसभा प्रभारी हिमांशु राय, अजय नाथ शाहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थेे।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। सांसद कालीचरण मुंडा ने पार्टी के निर्णयों को धरातल पर उतारने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया।

बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, प्रदेश सहकारिता विभाग के महासचिव नईमुद्दीन खान, सांसद प्रतिनिधि पांडेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला उपाध्यक्ष गोपाल भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थेे।