परिवारिक विवाद में किसान ने फांसी लगा दी जान
फर्रुखाबाद, 25 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ब्राह्मण (ब्राउन) गांव में परिवारिक विवाद के चलते एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि कुलदीप चाैहान (38) खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनाें का कहना है कि परिवारिक विवाद के किसान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी प्रियंका, पुत्र अभि, पुत्री तान्या तथा भाई प्रदीप सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर पहुंचे थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।









