दी बल्ह वेली अकृषि ऋण व बचत सहकारी सभा सीमित डडौर ने कमाया तीन लाख से ज्यादा का लाभ
मंडी, 28 जून । दी बल्ह वेली अकृषि ऋण व बचत सहकारी सभा सीमित डडौर में रविवार को वार्षिक साधारण अधिवेशन हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारी किशोरी लाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान देवी रूप सैनी ने की।
इस मौके पर आम सभा में 1170 शेयरधारकों में 80 प्रतिनिधि चुने गए। जो आगामी पांच साल बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में सभा का प्रतिनिधत्व करेंगे। इस मौके पर सभा का लेखा जोखा भी रखा गया। जिसमें सभा ने पांच करोड़ 54 लाख, 85,521 रूपए जमा के रूप में पाए। जबकि सभा ने 4 करोड़, सात लाख 13520 के ऋण दिया। इस साल सभा को तीन लाख 45 हजार छह रुपए शुद्ध लाभ हुआ। अब तक सभा ने 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।
इस मौके पर प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के साथ शक्तियां प्रदान की गई है । इस मौके पर उपप्रधान नंद लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, सदस्य लेख राम, विपिन कुमार, नीरज कुमार, लेख राज, सचिव मुरारी लाल, सहायक प्रबंधक ममता सैनी उपस्थित रहे।









