ज्वालामुखी में घर से 264 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
“नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के अंतर्गत पुलिस जिला देहरा के ज्वालामुखी में एक व्यक्ति के कब्जे से 264 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत ज्वालामुखी थाना में मामला दर्ज किया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल शर्मा (उम्र 25 वर्ष), पुत्र राम कुमार शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर 4, डाकघर ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के कब्जे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उक्त व्यक्ति के आवास पर तलाशी एवं छापामारी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 264 ग्राम चरस बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।









