jh-mp-laid-found-beautification

करम अखाड़ा सौंदर्यकरण कार्य का सांसद ने किया शिलान्यास

खूंटी, 24 जून । खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपनी सांसद निधि से करम अखाड़ा के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस दौरान आदिवासी सरना समाज के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, समिति पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सरना समाज के अखाड़ों का कायाकल्प कर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित और सशक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक परंपराओं में निहित है और समाज का विकास ही देश के विकास का आधार है। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, केंद्रीय सरना संगोम समिति की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़ेआ, सरना समाज के सचिव लीलू पाहन, अनूप मुंडा तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।