books-uniforms-distributed-beejapur

बीजापुर के अंदरूनी स्कूलाें में पुस्तकें व गणवेश का हुआ वितरित

बीजापुर, 23 जून । शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में आज मंगलवार काे शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। ग्राम पदमुर, भोगमगुड़ा और रेगड़गट्टा के विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इसमें संकुल चेरपाल, रेड्डी और पदेडा के नए छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और पालकगण सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लच्छू ताती, पदेडा सरपंच मुन्नी भोगाम और संकुल प्राचार्य शरद सोनवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर अभिनंदन कर नए विद्यार्थियों को पुस्तकें और गणवेश भी वितरित किए। अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।